NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

भारत में नोबेल पुरस्कार विजेता

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

Table of Contents

नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। इस पुरस्कार का नाम स्वीडिश व्यवसायी और आविष्कारक (डायनामाइट का आविष्कार किया) परोपकारी अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर रखा गया है। नोबेल पुरस्कार सन् 1901 से आरंभ किए गए थे।

स्टॉकहोम

भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और अर्थशास्त्र के पुरस्कारों की औपचारिक प्रस्तुतियाँ स्टॉकहोम में होती है,

ओस्लो

वहीं नोबेल पुरस्कारों में सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार अलफ्रेड नोबेल की मृत्यु की वर्षगांठ 10 दिसम्बर को ओस्लो में होती है।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

अलफ्रेड नोबेल का निधन

अलफ्रेड नोबेल का निधन 10 दिसम्बर, 1896 को हो गया था, इसलिए प्रतिवर्ष 10 दिसम्बर को ही नोबेल पुरस्कार दिए जाते हैं, नोबेल पुरस्कार समारोह प्रतिवर्ष होते हैं।

नोबेल पुरस्कार में दिए जाने वाला पारितोषिक

प्रत्येक नोबेल पुरस्कार विजेता को एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और एक मौद्रिक पुरस्कार प्राप्त होता है।

नोबेल पुरस्कार तीन से अधिक व्यक्तियों में साझा नहीं किया जा सकता है

पुरस्कार तीन से अधिक व्यक्तियों में साझा नहीं किया जा सकता है

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जाता है।

नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत किसी भी व्यक्ति को प्रदान नहीं किया जाता है।

नोबेल फाउण्डेशन

नोबेल फाउण्डेशन 29 जून 1900 में प्रारम्भ होकर 1901 में पुरस्कार प्रारम्भ किए गए जिसमें पुरस्कार की राशि नोबेल की वसीयत के अनुसार प्रतिवर्ष प्राप्त ब्याज की राशि में से ये पुरस्कार स्वीडन के राजा के हाथों प्रदान किए जाते हैं।

नोबेल पुरस्कार पिछले वर्ष के दौरान ‘मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी काम करने वालों को दिया जाता है’ तथा अल्फ्रेड नोबेल द्वारा इस उद्देश्य के लिए वसीयत द्वारा किए गए फंड से प्रतिवर्ष पाँच क्षेत्रों में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है’ जो निम्नानुसार है।

1.भौतिक

2. रसायन

3.चिकित्सा  

4.शान्ति

5.साहित्य

अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार

नोबेल समिति द्वारा सन् 1969 में इसमें छठा पुरस्कार अर्थशास्त्र के रूप में और जोड़ा गया।

नोबेल पुरस्कार समारोह की शुरूआत वर्ष 1901 से लगातार 120 वर्षों तक आज भी अनवरत है, इसे दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता रहा है।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

अब तक दस भारतीयों को नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ है

नोबेल पुरस्कार विजेताओं में 10 भारतीयों को भी अब तक यह पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव मिला है।

भारतीयों ने विभिन्न क्षेत्रों में इस पुरस्कार को वर्ष 2019 तक प्राप्त कर भारत को गौरवान्वित किया है

जिसकी शुरुआत नोबेल पुरस्कार प्रारंभ के 13 वें वर्ष में यानि 1913 में साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले रवीन्द्र नाथ टैगोर की यात्रा से प्रारंभ हुआ।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

क्र.संप्राप्तकर्तासंबंधित क्षेत्रवर्ष
1रवीन्द्रनाथ टैगोरसाहित्य1913
2चन्द्रशेखर वेंकटरमनभौतिक विज्ञान1930
3डॉ. हरगोविंद खुरानाचिकित्सा1968
4मदर टेरेसाशान्ति1979
5सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखरभौतिक विज्ञान1983
6अमर्त्य सेनअर्थशास्त्र1998
7वी.एस. नायपॉलसाहित्य2001
8वेंकटरमन रामकृष्णनरसायन विज्ञान2009
9कैलाश सत्यार्थीशान्ति2014
10अभिजीत बनर्जीअर्थशास्त्र2019
NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA
रवीन्द्र नाथ टैगोर

रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, 1861 को हुआ था। वे एक महान कवि, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार थे।

रवीन्द्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है, साहित्य के क्षेत्र में उनके असाधारण कार्य/योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।

रवीन्द्र नाथ टैगोर को 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

गीतांजलि

रवीन्द्रनाथ टैगोर पहले भारतीय है जिन्हें 1913 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनके द्वारा लिखित पुस्तक ‘गीतांजलि’ की रचना के लिए वर्ष 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसी के साथ रवीन्द्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

डॉ.चन्द्रशेखर वेंकटरमन

डॉ. सी. वी. रमन का जन्म तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के निकट तिरुवाइक्कावल में 7 नवम्बर, 1888 को हुआ था।

डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमन भौतिक शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय तथा किसी भी श्रेणी में नोबेल पुरस्कार पाने वाले दूसरे भारतीय है।

डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमन को सन 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

रमन प्रभाव

डॉ. चन्द्रशेखर वेंकटरमन ने प्रकाश पर गहन अध्ययन किया जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने रमन प्रभाव की खोज की। डॉ. सी.बी. रमन के इसी खोज (रमन प्रभाव) के लिए उन्हें वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ.हरगोविन्द खुराना

डॉ.हरगोविन्द खुराना का जन्म पंजाब प्रान्त के रायपुर (वर्तमान पाकिस्तान) में 9 जनवरी, 1922 को हुआ था।

डॉ. हरगोविन्द खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान एवं उनके असाधारण योगदान के लिए वर्ष 1968 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रोटीन संश्लेषण में आनुवांशिक कोड की भूमिका का पता लगाया

डॉ.हरगोविन्द खुराना 1960 में विस्कोंसिन विश्वविद्यालय के प्राध्यापक बने इनके द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में आनुवांशिक कोड की व्याख्या की और प्रोटीन संश्लेषण में आनुवांशिक कोड की भूमिका का पता लगाया। इसी खोज के लिए उन्हें वर्ष 1968 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

मदर टेरेसा

मदर टेरेसा का जन्म-26 अगस्त 1910

स्थान-अल्बानिया में हुआ था

सिस्टर्स ऑफ लोरेटों

मदर टेरेसा ने सन 1928 में जब वह मात्र 18 वर्ष की आयु की थी तब  ही आयरलैंड की संस्था ‘सिस्टर्स ऑफ लोरेटों’ में शामिल हो गयी और इस संस्था की मिशनरी बनकर वर्ष 1929 में वह कोलकाता आ गई, मदर टेरेसा को शांति के लिए वर्ष 1979 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

मिशनरीज ऑफ चैरिटी

मदर टेरेसा ने बेसहारा और बेघर लोगों की सेवा के लिए ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ नाम की संस्था बनाई थी

निर्मल हृदय

मदर टेरेसा ने कुष्ठ रोगियों, नशीले पदार्थों की लत के शिकार बने लोगों के लिए ‘निर्मल हृदय’ नाम की संस्था बनाई।

मदर टेरेसा एशिया की प्रथम महिला नोबेल पुरस्कार विजेता  

मदर टेरेसा को समाज कल्याण के क्षेत्र में उनके द्वारा असाधारण योगदान करने के लिए मदर टेरेसा को सन 1979 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मदर टेरेसा भारत की ही नहीं परन्तु एशिया की भी पहली महिला है जिन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ.सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर

डॉ.सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर का जन्म 19 अक्टूबर, 1910 को वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर में हुआ था। उनकी ‘शिक्षा चेन्नई के प्रेसिडेंसी कॉलेज में हुई।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

डॉ.सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर कॉलेज की पढ़ाई के बाद अमेरिका चले गए जहाँ उन्होंने खगोल विज्ञान, भौतिक शास्त्र तथा सौरमण्डल से सम्बन्धित विषयों पर अनेक पुस्तकें भी लिखी।

डॉ.सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर को वर्ष 1983 में भौतिक शास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, डॉ. सुब्रह्मण्यम एक भौतिक शास्त्री थे।

डॉ.सुब्रह्मण्यम चन्द्रशेखर, डॉ. सी. वी. रमन के भतीजे थे, भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

अमर्त्य सेन प्रोफेसर

अमर्त्य सेन का जन्म 3 नवम्बर 1933 को कोलकाता के शान्ति निकेतन में हुआ था, वे एक विद्वान अर्थशास्त्री थे

अमर्त्य सेन को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर वर्ष 1998 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अमर्त्य सेन अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियाई व्यक्ति

अमर्त्य सेन अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले एशियाई व्यक्ति थे।

अमर्त्य सेन ने लोक कल्याणकारी अर्थशास्त्र की अवधारणा का प्रतिपादन किया, लोक कल्याण और आर्थिक विकास के लिए उन्होंने अनेक पुस्तकें भी लिखी।

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वी. एस. नायपॉल

वी. एस. नायपॉल का जन्म-17 अगस्त, 1932

स्थान- त्रिनिनाद में हुआ था।

भारतीय मूल के प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक, वी. एस. नायपॉल को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से वर्ष 2001 में सम्मानित किया गया।

वेंकटरमन रामकृष्णन्

वेंकटरमन रामकृष्णन का जन्म वर्ष 1952 में तमिलनाडू के चिदम्बरम जिले में हुआ था एक प्रसिद्ध रसायन शास्त्री हैं

वेंकटरमन रामकृष्णन् भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक वेंकटरमण रामकृष्णन को वर्ष 2009 में रसायन विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

वेंकटरमन रामकृष्णन को राइबोसोम की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली पर अध्ययन के लिए

राइबोसोम की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली पर अध्ययन के लिए वर्ष 2009 में (1) अमेरिका के प्रसिद्ध  वैज्ञानिक  थॉमस ए.  स्टेट्ज (2) इजरायल के ई. योनथ (3) भारतीय मूल के वेंकटरमन रामकृष्णन को संयुक्त रूप से इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कैलाश सत्यार्थी

कैलाश सत्यार्थी का जन्म- 11 जनवरी, 1954

स्थान- मध्यप्रदेश के विदिशा में हुआ,

कैलाश सत्यार्थी एक भारतीय समाज सुधारक है

कैलाश सत्यार्थी ने भारत में बाल श्रम के खिलाफ आवाज उठाई और बच्चों के उचित विकास और शिक्षा के लिए अनेक अभियान चलाए।

कैलाश सत्यार्थी के इसी कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2014 में शान्ति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कैलाश सत्यार्थी को वर्ष 2014 में पाकिस्तान में लड़कियों के हक के लिए लड़ने वाले मलाला यूसुफजई के साथ संयुक्त रूप से 2014 के नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

अभिजीत बनर्जी

अभिजीत बनर्जी का जन्म 21 फरवरी, 1961 को कोलकाता में हुआ था। ये एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री है।

अभिजीत बनर्जी ने विश्व में गरीबी कम करने की दिशा में असाधारण प्रयास किए, उनकी इसी कार्य के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर वर्ष 2019 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

यह भी पढ़ें- बौद्ध धर्म पर प्रश्न

यह भी पढ़ें :- –Pay Sense App से लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :KreditBee से लोन कैसे ले।

यह भी पढ़ें :एचडीएफसी बैंक से गोल्ड लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :एचआरए भत्ता छूट

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

यह भी पढ़ें :राज्यपाल ने दी राजकीय सेवा नियमों के संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी

यह भी पढ़ें :सुकन्या समृद्धि योजना

यह भी पढ़ें :केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा

यह भी पढ़ें :केनरा बैंक से गोल्ड लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :बैंक ऑफ़ बड़ोदा से गोल्ड लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :SBI बैंक से गोल्ड लोन कैसे लेi

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

यह भी पढ़ें :HDFC बैंक से मैरिज लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :आईसीआईसीआई बैंक से गोल्ड लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :यूनियन बैंक से एजुकेशन लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :यूनियन बैंक से होम लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :एलआईसी होम लोन हिंदी में

यह भी पढ़ें :महिलाओं के लिए गृह ऋण लाभ

यह भी पढ़ें :क्रेडिट कैश पर्सनल ऑनलाइन लोन ऐप

यह भी पढ़ें :NIRA इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप से लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :नवी ऐप से लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :मनी व्यू पर्सनल लोन ऐप से लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :Paytm App से पर्सनल लोन कैसे लेते है

NOBEL PRIZE WINNERS IN INDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *