MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION सिन्धु घाटी सभ्यता के प्रमुख पुरास्थल

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

हड़प्पा

सिन्धु सभ्यता की खोज 1921 ई. में डॉ. दयाराम साहनी ने हड़प्पा नामक स्थल पर की थी जो रावी नदी के बायें तट पर मोंटगोमरी जिले (पंजाब, पाकिस्तान) से 25 किमी की दूरी पर स्थित है।

इस टीले का उल्लेख सर्वप्रथम चार्ल्स मैसन ने किया था।

इसके आकार एवं उपलब्ध भौतिक सामग्रियों के आधार पर यह प्रमाणित होता है कि यह बस्ती सिन्धु सभ्यता का प्रमुख नगर मानी जाती है।

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

इस नगर के अवशेष 5 किलोमीटर के घेरे में उपलब्ध हुए हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि हड़प्पा के आसपास बस्तियों का कोई नामोनिशान नहीं है। यहाँ पर दो प्रमुख टीले मिले हैं। पश्चिम में दुर्ग टीला और पूर्व में नगर टीला स्थित है।

हड़प्पा का दुर्ग-क्षेत्र सुरक्षा प्राचीर से घिरा हुआ था। हड़प्पा के दुर्ग के बाहर 6 मीटर ऊँचे टीले को ‘एफ’ नाम दिया गया है, जहाँ पर अन्नागार, अनाज कूटने के वृत्ताकार चबूतरे और श्रमिक आवास के प्रमाण मिले हैं।

हड़प्पा से प्राप्त विशिष्ट अवशेषों में मृदाभांड, ताँबे और काँसे के उपकरण, पकाई हुई ईंटों की आकृतियाँ तथा छोटी-बड़ी मोहरें शामिल हैं।

यहाँ से ताँबे की बनी इक्कागाड़ी मिली है, हड़प्पा में मोहनजोदड़ो के विपरीत पुरुष मूर्तियाँ नारी मूर्तियों की तुलना में अधिक हैं।

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

मोहनजोदड़ो

मोहन जोदड़ो (जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘मुर्दों का टीला’) की खोज 1922 ई. में राखालदास बनर्जी ने की थी।

मोहनजोदड़ो सिन्ध (पाकिस्तान) के लरकाना जिले में सिन्धु नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है।

यहाँ पर भी दो प्रमुख टीले मिले हैं-दुर्ग टीला तथा नगर टीला। दुर्ग टीले में अनेक महत्त्वपूर्ण सार्वजनिक स्मारक एवं भवन स्थित थे; जैसे- विशाल स्नानागार, अन्नागार, सभाभवन ।

इनमें सबसे प्रसिद्ध एवं महत्त्वपूर्ण स्नानागार है नगर भाग में योजनाबद्ध तरीके से बसे हुए भवन मिलते हैं।

यहाँ से काँसे की नृत्य करती हुई नग्न मूर्ति प्राप्त हुई है। मोहनजोदड़ो से प्राप्त नगर-निर्माण योजना, भवन, मृद्भाण्ड, मोहरें तथा अन्य कलाकृतियाँ अत्यन्त विकसित सभ्यता की सूचक हैं।

कालीबंगा

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में घग्घर (प्राचीन सरस्वती) के किनारे पर स्थित कालीबंगा सिन्धु सभ्यता का प्रमुख पुरास्थल है।

इसकी खोज 1951 ई. में अमलानन्द घोष ने की थी, यहाँ पर प्राक् सिन्धु सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

कालीबंगा से जुते हुए खेत का प्रमाण, लघुपाषाण उपकरण, माणिक एवं मनके, छः विभिन्न प्रकार के मिट्टी के बर्तनों के अवशेष मिले हैं।

कालीबंगा से प्राप्त एक मृद्भाण्ड के टुकड़े पर लिखे लेख के चिह्नों से यह ज्ञात होता है कि हड़प्पा लिपि दायें से बायीं ओर लिखी जाती थी।

लोथल

लोथल, सिन्धु सभ्यता का एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र था। इसकी खोज 1954 ई. में एस. आर. राव ने की थी। यह स्थल गुजरात प्रान्त के अहमदाबाद से 80 किमी दक्षिण में भोगवा नदी के निकट स्थित है।

लोथल का टीला 3.25 किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है। सिन्धु सभ्यता के विशिष्ट मृद्भाण्ड, उपकरण, मोहरें, बाट तथा माप यहाँ से प्राप्त उल्लेखनीय पुरावशेष हैं।

लोथल के पूर्वी भाग में पक्की ईंटों से बना एक निर्माण क्षेत्र है जिसका आधार 214x36x3.3 मीटर है।

इसकी पहचान पुरातत्त्वविदों ने एक गोदी (डॉक्यार्ड या गोदीबाड़ा, बन्दरगाह का एक हिस्सा) के रूप में की है।

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATIONMAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

बनवाली

हरियाणा के वर्तमान फतेहाबाद जिले में स्थित बनवाली का उत्खनन 1974-77 ई. तथा 1983-84 ई. के दौरान किया गया। यहाँ हड़प्पा पूर्व के काल के सुरक्षा प्राचीर एवं सुनियोजित आवास व्यवस्था के प्रमाण मिले हैं।

इस स्थल से एक अर्द्धवृत्ताकार ढाँचा मिला है जिसके मन्दिर होने की सम्भावना कुछ विद्वानों ने व्यक्त की है।

बनवासी के आवास-स्थलों से अग्नि वेदिकाओं के साक्ष्य भी मिले हैं। यहाँ से मिट्टी का निर्मित एक हल (खिलौने के रूप में) भी प्राप्त हुआ है

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

धौलावीरा

 सिन्धु सभ्यता के इस अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थल से उम्मीद से अधिक अवशेष मिले हैं।

गुजरात के कच्छ में स्थित इस स्थल की खोज जगतपति जोशी ने 1967-68 ई. में की, लेकिन इसका विस्तृत उत्खनन रवीन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

यह स्थल अपनी प्रभावोत्पादक नगर योजना, दुर्भेद्य प्राचीर तथा अतिविशिष्ट जल- प्रबन्ध व्यवस्था के कारण सिन्धु सभ्यता का एक अनूठा नगर था।

यहाँ से विश्व के प्राचीनतम एवं सबसे बड़े स्टेडियम का प्रमाण मिला है।

यहाँ से विभिन्न आकार-प्रकार के 16 जलाशय मिले हैं। धौलावीरा एक बहुत बड़ी बस्ती थी, जिसकी जनसंख्या बिष्ट के अनुसार 20 हजार थी, मोहनजोदड़ो से आधी मानी जा सकती है।

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

राखीगढ़ी

 हरियाणा में सरस्वती तथा दृषद्वती नदियों के शुष्क क्षेत्र में राखीगढ़ी सिन्धु सभ्यता का महत्त्वपूर्ण स्थल है,

जो भारतीय क्षेत्र में धौलावीरा के बाद दूसरा विशालतम नगर है। इसका उत्खनन व्यापक पैमाने पर 1997-99 ई. के दौरान अमरेन्द्र नाथ द्वारा किया गया।

राखीगढ़ी से प्राप्त महत्त्वपूर्ण स्मारक एवं पुरावशेष दुर्ग प्राचीर, अन्नागार, स्तम्भयुक्त मण्डप, ऊँचे चबूतरे पर बनाई गई अग्नि वेदिकायें इत्यादि हैं।

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

चन्हूदड़ो

मोहनजोदड़ो से 128 किमी दूर सिन्धु नदी के बायें किनारे पर अवस्थित चन्हूदड़ो की खोज 1931 ई. में एन. जी. मजूमदार ने की थी।

यहाँ से टेराकोटा, स्टीटाइट, हाथीदाँत और फियांस की बनी मुद्रायें मिली हैं,

जिन पर वृक्ष, बकरी आदि के मनोरंजक अंकन हैं। यह एकमात्र स्थल है जहाँ से वक्राकार ईंटें मिली है।

कुणाल

हरियाणा के हिसार जिले में स्थित यह हड़प्पा सभ्यताई नगर सरस्वती नदी के तट पर बसा था।

जे.एस. खत्री तथा एस. आचार्य ने इस स्थल की खोज 1986 ई. में की।

गर्तावास एवं गहनों का जखीरा प्राप्त होना इस स्थल की प्रमुख विशेषता है।

कुणाल में लाल रंग के सफेद खड़ी से चित्रित विशाल भाण्ड मिले हैं। यह एक मात्र ऐसा स्थल है, जहाँ से चाँदी के दो मुकुट मिले हैं।

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

आलमगीरपुर

उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले में हिण्डन नदी के तट पर स्थित इस महत्त्वपूर्ण प्राच्य स्थल की खोज 1958 ई. में की गई।

यहाँ से सिन्धु सभ्यता के अवनति काल की सामग्री प्राप्त हुई है। यहाँ से मिट्टी से बनी मकान की दीवारें, मिट्टी के बर्तन, मनके और पिण्ड प्राप्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- राजस्थान की लोक देवियाँ

यह भी पढ़ें :- –Pay Sense App से लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :KreditBee से लोन कैसे ले।

यह भी पढ़ें :एचडीएफसी बैंक से गोल्ड लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :एचआरए भत्ता छूट

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

यह भी पढ़ें :राज्यपाल ने दी राजकीय सेवा नियमों के संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी

यह भी पढ़ें :सुकन्या समृद्धि योजना

यह भी पढ़ें :केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा

यह भी पढ़ें :केनरा बैंक से गोल्ड लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :एक्सिस बैंक से गोल्ड लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :बैंक ऑफ़ बड़ोदा से गोल्ड लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :SBI बैंक से गोल्ड लोन कैसे लेi

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

यह भी पढ़ें :HDFC बैंक से मैरिज लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :आईसीआईसीआई बैंक से गोल्ड लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :यूनियन बैंक से एजुकेशन लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :यूनियन बैंक से होम लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :एलआईसी होम लोन हिंदी में

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

यह भी पढ़ें :महिलाओं के लिए गृह ऋण लाभ

यह भी पढ़ें :क्रेडिट कैश पर्सनल ऑनलाइन लोन ऐप

यह भी पढ़ें :NIRA इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप से लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :नवी ऐप से लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :मनी व्यू पर्सनल लोन ऐप से लोन कैसे ले

यह भी पढ़ें :Paytm App से पर्सनल लोन कैसे लेते है

MAJOR SITES OF INDUS VALLEY CIVILIZATION

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *